Stress and me.png

तनाव और मैं

तनाव वह तरीका है जिससे आपका शरीर चुनौतियों का सामना करता है, आपको ध्यान, ऊर्जा और ताकत के साथ कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार करता है। युवाओं के लिए तनाव असहज हो सकता है, लेकिन यह अपने आप में कोई बुरी बात नहीं है। कभी-कभी हमें अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करने या काम करने के लिए प्रेरित करने के लिए तनाव की आवश्यकता होती है।

जब हमारे पास बहुत चुनौतियां ज्यादा होती हैं लेकिन उनसे निपटने के लिए सही संसाधन नहीं होते तो तनाव मुश्किल भरा हो सकता है। जब ऐसा होता है, तो हम अक्सर 'तनावग्रस्त' होने की बात करते हैं।

तनाव आपके सोचने, महसूस करने और कार्य करने के तरीके को बदल सकता है।


तनाव के लक्षण


तनाव आपकी भावनाओं में बदलाव लाता है। आप महसूस कर सकते हैं:

  • नर्वस,
  • मूडी,
  • रुंआसा,
  • उदास,
  • छोटी छोटी बातों पर क्रोधित होना,
  • अवसाद, या
  • आतुर

तनाव हमारे शरीर को प्रभावित करता है। आपको हो सकता है:

  • सिरदर्द,
  • कंधों में दर्द,
  • पेट या जबड़े में दर्द,
  • बार बार जुकाम या संक्रमण,
  • वअजन का कम होना या बढ़ना,
  • चक्कर आना, या
  • तेज सांस लेना।

तनाव से हमारे सोचने का तरीका बदल जाता है। आपको इनमें परेशानी हो सकती है:

  • ध्यान केंद्रित करने,
  • याद रखने,
  • चीजों को व्यवस्थित करने
  • योजना बनाने, या
  • निर्णय लेने।

आप यह भी महसूस कर सकते हैं कि आप समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने में ज्यादा समय लेते हैं और अपनी सोच को धीमा करने या सोचना बंद करने में आपको मुश्किल होती है, खासकर सोशल मीडिया पर।

तनाव से हमारे व्यवहार में बदलाव आ जाता है। हो सकता है कि आप:

  • अपनी पसंद की गतिविधियों में भाग लेना बंद कर दें, जैसे,
  • स्कूल जाने से मना करना, या
  • अच्छे से पढ़ाई नहीं करना।

तनावग्रस्त लोगों की पहचान: या तो वे लगातार चलते रहते हैं या बिस्तर से उठने में भी उन्हें मुश्किल होती है। बहुत कम या बहुत अधिक सोने से नींद प्रभावित हो सकती है। कुछ लोग दवा की दुकानों से दर्द निवारक का उपयोग करने या शराब या अन्य मादक पदार्थों का उपयोग करना शुरु कर सकते हैं। वे दूसरों के प्रति या पैसों के लिए आक्रामक व्यवहार कर सकते हैं।


तनाव के कारण


कई चीजें युवाओं पर दबाव डालती हैं। इनमें शामिल हो सकते हैं:

  • स्कूल, होमवर्क, परीक्षा, और दोस्तों के साथ रहना,
  • जीवन के बदलाव, जैसे ग्रेजुएशन, यूनिवर्सिटी, या जॉब,
  • बहुत अधिक व्यस्तता,
  • काम के लिए तैयार नहीं हो पाना, या यह पता नहीं होना कि इसे करना कैसे है।

अन्य चीजें जो तनाव में योगदान कर सकती हैं उनमें खराब नींद और आहार,दुर्घटना, या किसी दोस्त या परिवार के सदस्य की मृत्यु सहित परिस्थितियों में बदलाव शामिल हैं।

कारर्वाई करने के लिए, इन संसाधनों को देखें:

पिछला अगला